अल्मोड़ा में फर्जी दस्तावेज और नकली मुहर के जरिए सब्सिडी लोन लेने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में खुद शिकायतकर्ता दिनेश नेगी समेत तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
नैनीताल जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले के कुल 51 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया है। इनमें निरीक्षक, उपनिरीक्षक और महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं।
इस बदलाव में कई थानों के प्रभारी, चौकी इंचार्ज और विशेष सेल के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। काठगोदाम, तल्लीताल, मल्लीताल, रामनगर, हल्द्वानी और मुखानी समेत कई अहम क्षेत्रों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
पुलिस विभाग का कहना है कि यह बदलाव प्रशासन को और मजबूत बनाने और कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए किया गया है। साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था को तेज और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया है।
इसके अलावा महिला पुलिस अधिकारियों को भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं इस बड़े ट्रांसफर के बाद जिले के पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है और लोग इसे प्रशासन की बड़ी कार्रवाई के तौर पर देख रहे हैं।