नैनीताल... नए कदमों पर मिली प्रशंसा, DM ललित मोहन रयाल की चर्चा में उपलब्धियां !

नैनीताल में 3 महीनों में 5,000 विरासत मामले निस्तारित, 17 हजार लाभार्थियों को फायदा; डीएम ललित मोहन रयाल के प्रयासों की शासन ने सराहना की।”

नैनीताल... नए कदमों पर मिली प्रशंसा,  DM ललित मोहन रयाल की चर्चा में उपलब्धियां !
JJN News Adverties

NAINITAL NEWS-: नैनीताल जिले ने राजस्व और नागरिक सेवाओं के त्वरित निस्तारण में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। आपको बता दे पिछले तीन महीने में राजस्व कर्मियों की ओर से ग्राम स्तर पर चौपाल आयोजित कर लगभग 5,000 निर्विवाद विरासतन मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया जिसमें लगभग 17 हजार लाभार्थियों को फायदा हुआ है। इस दौरान नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के इन प्रयासों के शासन में भी सराहना की है इसके साथ ही मेड़ विवाद, सीमा विवाद, खेत संख्या  पैमाइश, नपती, सीमांकन, गूल और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित 1,150 मामलों के सफल निस्तारण पर परगना स्तरीय राजस्व प्रवर्तन टीमों, नैनीताल के कार्यों की सराहना की गई। वही जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र की पेंडेंसी भी शून्य कर दी गई है। ऐसे में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का कहना है राजस्व कर्मियों को उनके मूल काम करने को प्रोत्साहित किया गया है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties