नैनीताल..सयुंक्त कर्मचारी महासंघ में बना रिकॉर्ड , 30वीं बार अध्यक्ष बने दिनेश गुरुरानी !!

नैनीताल में संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम के चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें दिनेश गुरुरानी को 30वी बार निर्विरोध महासंघ का अध्यक्ष चुना गया।

नैनीताल..सयुंक्त कर्मचारी महासंघ में बना रिकॉर्ड , 30वीं बार अध्यक्ष बने दिनेश गुरुरानी !!
JJN News Adverties

नैनीताल में संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम (Joint Employees Federation Kumaon Mandal Development Corporation) के चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें दिनेश गुरुरानी (Dinesh Gururani) को 30वी बार निर्विरोध महासंघ का अध्यक्ष चुना गया। ये उत्तराखड राज्य का एक रिकॉर्ड है जहां एक ही व्यक्ति महासंघ का अध्यक्ष 30वीं बार चुना गया। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए हमेशा कर्मचारियों की लड़ाई लड़ने की बात कही।

वहीं कंचन चंदोला दूसरी बार महामंत्री निर्वाचित किए गए। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी मेहनत से काम करने की बात कही । सयुंक्त कर्मचारी महासंघ चुनाव में बरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कपकोटी, गौतम कुमार पीतांबर दुमका चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर विक्रम शाह, मंजुल सनवाल ,संतोष पन्त महिला में कुमारी गंगोत्री ,अंजनी गुप्ता को चुना गया। इसी क्रम में कोषाध्यक्ष के पद पर तारा दत्त भट इसके अलावा रवि शाह ,संतोष बिष्ट,ललित शाह ,धर्मानंद जोशी अमर शाह,शीला शाह ,गणेश चन्याल ,कमला धनी और कैलाश आर्य भी पदाधिकारी नियुक्त किए | 
 

JJN News Adverties
JJN News Adverties