नैनीताल..राष्ट्रपति के दौर को लेकर युद्धस्तर पर किया जा रहा है सड़कों का सुधार !

सरोवर नगरी नैनीताल के राजभवन मार्ग को आजकल पाटने का कार्य चल रहा है क्योंकि इसी रास्ते से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजभवन को जायेंगी साथ ही यही रास्ता डीएसबी कॉलेज को भी जाता है।

नैनीताल..राष्ट्रपति के दौर को लेकर युद्धस्तर पर किया जा रहा है सड़कों का सुधार !
JJN News Adverties

सरोवर नगरी नैनीताल के राजभवन मार्ग (Raj Bhavan Marg) को आजकल पाटने का कार्य चल रहा है। क्योंकि इसी रास्ते से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजभवन को जायेंगी। साथ ही यही रास्ता डीएसबी कॉलेज को भी जाता है। जहाँ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  (President Draupadi Murmu) दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।

आजकल नैनीताल और उसके आसपास जहां-जहां से राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा वहां सड़को की सुध ली जा रही है। साथ ही बिजली व्यवस्था, पेयजल, रंग रोबन का कार्य भी युद्ध स्थर पर किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो 31 अक्टूबर तक सभी रास्तों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) और नैनीताल जिला प्रशासन ने भी गड्ढामुक्त करने की हामी भरी हुई है। अब देखना ये है कि कितने रास्तों की दशा सुधरती है तय भविष्य के गर्त में छुपा हुआ है।

 

 

JJN News Adverties
JJN News Adverties