भारी बारिश के रेड अलर्ट के बाद नैनीताल में कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद नैनीताल में 10 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी, निजी स्कूलों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

 भारी बारिश के रेड अलर्ट के बाद नैनीताल में कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
JJN News Adverties

भारत मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के बाद नैनीताल जिले में 10 जुलाई के लिए बड़ा फैसला लिया गया है।आपको बता दे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के आदेशानुसार जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।


इतना ही नहीं मौसम विभाग ने जिले में अत्यधिक भारी बारिश, आकाशीय बिजली और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। साथ ही प्रशासन ने संबंधित शिक्षा अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि आदेश का उल्लंघन करने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

JJN News Adverties