नैनीताल..नाबालिग से दुष्कर्म के बाद शहर में तनाव, बाजार बंद और लाठीचार्ज!!

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले ने बुधवार रात शहर में तनाव फैला दिया।

नैनीताल..नाबालिग से दुष्कर्म के बाद शहर में तनाव, बाजार बंद और लाठीचार्ज!!
JJN News Adverties

नैनीताल के मल्लीताल (Mallital) क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले ने बुधवार रात शहर में तनाव फैला दिया। आरोपी समुदाय विशेष का एक बुजुर्ग बताया जा रहा है, जिसने किशोरी को 200 रुपये देकर घर के काम के बहाने बुलाया और फिर कार में ले जाकर दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता को सड़क पर छोड़ दिया। तो वही किशोरी की मां रिश्तेदारी में बाहर थी, जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस से संपर्क किया।

                                 जानकारी के मुताबिक जैसे ही मामला सामने आया, हिंदू संगठनों से जुड़े लोग कोतवाली पहुंचे और आरोपी को उनके हवाले करने की मांग की। देखते ही देखते बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई और गुस्साए लोगों ने समुदाय विशेष की दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके साथ ही वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया और धार्मिक स्थल पर पथराव की घटना को भी अंजाम दिया। जिसके बाद पुलिस (Police) को स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। आरोपी का बेटा स्थानीय सरकारी अस्पताल में डॉक्टर है, जहां पीड़िता का मेडिकल परीक्षण (Medical test) किया जाना था। जिसके चलते लोगों ने निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए आरोपी और उसके बेटे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। फिलहाल आरोपी हिरासत में है, और इसके साथ ही शहर मे पुलिस बल तैनात है और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties