नैनीताल..दो महिलाओं ने उठाया खौफनाक कदम..एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर!!

नैनीताल जिले में दो महिलाओं ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या की कोशिश की, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और दूसरी की हालत गंभीर है।

नैनीताल..दो महिलाओं ने उठाया खौफनाक कदम..एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर!!
JJN News Adverties

नैनीताल (Nainital) जिले में दो महिलाओं ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या की कोशिश की, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और दूसरी की हालत गंभीर है। ये दोनों घटनाएं जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई है |

पहली घटना भवाली मल्ला निगलाट निवासी 28 साल की महिला की है, जिसने घरेलू कारणों से कीटनाशक गटक लिया। जिसके बाद परिवार ने उसे तुरंत बीडी पांडे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। तो वही इमरजेंसी में तैनात डॉ. देवांशु पुनेठा ने बताया कि महिला की स्थिति अब बेहतर है। वहीं दूसरी घटना रामनगर (Ramnagar) के सेमल खलिया गांव की है, जहां 37 साल की ज्योति मनराल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक ज्योति शादीशुदा और एक बच्चे की माँ भी थी। बता दे घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। इस संबंध मे जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी (Inspector Arun Kumar Saini) ने बताया कि महिला की मौत से परिवार में मातम छा गया है और परिजन गहरे सदमे में हैं। बता दे दोनों घटनाएं सामाजिक और पारिवारिक समस्याओं की गंभीरता को दर्शाती हैं, तो वही संबंधित अधिकारियों ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता जताई है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties