नैनीताल और उसके आसपास के क्षेत्रों में आज मौसम की भविष्यवाणी सटीक साबित हुई है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया था की नैनीताल में मौसम का मिजाज बिगड़ा नजर आएगा।
नैनीताल (Nainital) और उसके आसपास के क्षेत्रों में आज मौसम की भविष्यवाणी सटीक साबित हुई है। मौसम विभाग (Meteorological Department) की ओर से बताया गया था की नैनीताल में मौसम का मिजाज बिगड़ा नजर आएगा। और इस क्रम में आज सुबह से ही आसमान में घने बादल मंडरा रहे थे साथ ही तेज हवाओं के झोंके चल रहे थे।
नैनीताल के तापमान (Temperature) में भारी गिरावट दर्ज की गई है.. पर्यटक भी अपने होटल के कमरों में कैद हो गये हैं। नैनीताल सुनसान नजर आ रहा है | पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आवाजाही भी कम हो गई है | मौसम का मिजाज बिगड़ने से जंहा ठंड होनी शुरू हो गई है तो वहीं पर्यटक और स्थानीय लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं । तेज हवाओं के साथ बर्फबारी के हल्के फुल्के फाहे पड़ रहे है। अगर मौसम इसी तरह रहा तो देर शाम तक का बारिश और बर्फबारी पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है । वहीं अगर बारिश और बर्फ नही पड़ती तो नैनी झील (Naini Lake) में पानी का जलस्तर कम हो जायेगा