भीमताल से सनसनीखेज मामला सामने आया था जहाँ प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या कर दी , पुलिस पर पत्नी और उसके प्रेमी की गिरफ्तारी को लेकर अब भारी दबाव है।
भीमताल (Bhimtal) से सनसनीखेज मामला सामने आया था जहाँ प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या कर दी, पुलिस पर पत्नी और उसके प्रेमी की गिरफ्तारी को लेकर अब भारी दबाव है।
द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश (Second Additional Sessions Judge) की कोर्ट ने साल 2019 में भीमताल क्षेत्र में प्रेमी के साथ मिलकर पति का वाहन जलाकर हत्या करने के मामले में आरोपी पत्नी को 18 फरवरी को कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए हैं साथ ही एसएसपी नैनीताल को प्रगति रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। इस मामले में आरोपी पत्नी नीलम और प्रेमी मनीष मिश्रा जमानत मंजूर होने के बाद लंबे समय से फरार चल रहे हैं। बता दें एसएसपी नैनीताल डा. मंजूनाथ टीसी (SSP Nainital Dr. Manjunath TC) ने दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ भवाली (CO Bhawali) के नेतृत्व में सात सदस्यीय पुलिस और एसओजी की टीम का गठन किया है। इस मामले में आरोपी नीलम की जमानती कमला जोशी ने पूछताछ में बताया कि साल 2010 में पति के साथ रहने के दौरान सामिया लेक कालोनी में नीलम से उसकी जान पहचान हुई थी। इस दौरान नीलम ने जमानत के लिए अनुरोध किया।वहीं दूसरे जमानती भवान सिंह ने बताया कि पड़ोसी के कहने पर उसने जमानत दी।