नैनीताल में बाइक सवार युवकों ने कार रोककर परिवार से मारपीट व लूट की कोशिश की। एक आरोपी पकड़ा गया, पीड़ित ने पुलिस कार्रवाई की मांग की।
नैनीताल में दिनदहाड़े लूट की कोशिश का मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, वे अपने परिवार के साथ कार में सफर कर रहे थे, तभी अचानक बाइक सवार दो युवकों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया।
तहरीर में बताया गया है कि दिल्ली निवासी बीएल सहपति नैनीताल घूमने आ रहे थे कि रास्ते में मंगोली के पास बाइक सवार दो युवकों ने पहले गाड़ी के सामने आकर रास्ता रोका और फिर बहस शुरू कर दी। कुछ ही देर में दोनों युवक आक्रामक हो गए और कार सवार लोगों के साथ मारपीट करने लगे।
इस दौरान उन्होंने पीड़ितों से सामान छीनने की कोशिश की और धमकियां भी दीं।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों का व्यवहार बेहद गुसैल था और उन्हें परिवार के साथ बदसलूकी करते हुए डराने-धमकाने का प्रयास किया गया। घटना के समय मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुटने लगी, जिसके बाद किसी तरह पीड़ित वहां से बचकर निकल गए.
आपको बता दें कि एक युवक को धर दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
तहरीर में पुलिस से मांग की गई है कि बाइक सवार दोनों आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि शहर में इस तरह की घटनाओं पर लगाम लग सके।
वही इस मामले में पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है और उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद ही कार्रवाई की बात की है