शहर के सूखाताल अभिनव मेहरा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। शनिवार को देहरादून में परेड के अंतिम पग पार करते ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
शहर के सूखाताल के अभिनव मेहरा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट (lieutenant) बन गए हैं। शनिवार को देहरादून में परेड के अंतिम पग पार करते ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
एनसीसी नैनीताल (NCC Nainital) में सेवारत गोविंद सिंह मेहरा व गृहणी लता मेहरा के पुत्र तनुज मेहरा ने वर्ष 2022 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (National Defense Academy) की परीक्षा उत्तीर्ण की। तनुज ने हाईस्कूल नैनीताल स्थित लॉन्गव्यू पब्लिक स्कूल, इंटरमीडिएट की अम्तुल पब्लिक स्कूल से किया। एक वर्ष तक नेवी विंग 5 नेवल यूनिट, एनसीसी, नैनीताल की डीएसबी सब-यूनिट में कैडेट भी रहे | भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में प्रशिक्षण प्राप्त किया। शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट होकर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट अधिकारी के रूप में देश सेवा के लिए नियुक्त हुए | तनुज परिवार एवं पीढ़ी में भारतीय सेना में अधिकारी बनने वाले प्रथम सदस्य हैं। तनुज मेहरा का कल सूखाताल स्थित आवास पर भव्य स्वागत किया जाएगा जिसकी व्यापक तैयारी की जा रही है।