हल्द्वानी में NSUI कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों का किया विरोध

विधानसभा अध्यक्ष एनएसयूआई अमन गुप्ता के नेतृत्व में युवाओं ने रामपुर रोड स्थित झाल्मल पेट्रोल पंप पर अनोखे अंदाज में क्रिकेट खेल कर सांकेतिक प्रदर्शन किया।

हल्द्वानी में NSUI कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों का  किया  विरोध
JJN News Adverties

आज हल्द्वानी में NSUI कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों का विरोध किया। विधानसभा अध्यक्ष एनएसयूआई अमन गुप्ता के नेतृत्व में युवाओं ने रामपुर रोड स्थित झाल्मल पेट्रोल पंप पर अनोखे अंदाज में क्रिकेट खेल कर सांकेतिक प्रदर्शन किया।
केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। आम आदमी की कमर टूटती जा रही है। जिसको लेकर  NSUI कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई को रोकने में पूरी तरह से फेल है। सरकार महंगाई पर अंकुश नहीं लगा पा रही है. जिससे लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है।  
विरोध प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दिग्विजय सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष एनएसयूआई विशाल भोजक, जिला महासचिव यूथ कांग्रेस मयंक गुप्ता, प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस पार्षद रोहित प्रकाश, जिला सचिव यूथ कांग्रेस हर्षित खन्ना, युवा साथी विशाल यादव, अभिमन्यु चौहान, हर्षित जोशी, करण अरोड़ा, शुभम गोस्वामी, कोमल जयसवाल, पंकज रावत, मान शर्मा, रितिक सेठ, देवांश अरोड़ा, मोंटी नरोरा, सारिक हुसैन, आमिर सिद्दीकी, रक्षित तिवारी, पंकज तिवारी, निशांत जयसवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे.

JJN News Adverties
JJN News Adverties