हल्द्वानी-रामनगर में पुलिस का धावा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 3 बाइक बरामद

हल्द्वानी-रामनगर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 चोरी की बाइक बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार। संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर मामलों का खुलासा किया, अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हल्द्वानी-रामनगर में पुलिस का धावा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 3 बाइक बरामद
JJN News Adverties

हल्द्वानी–रामनगर क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी के मामलों का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है।

जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं और चोरगलिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर 3 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रामनगर क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में चोरपानी इलाके से एक बाइक बरामद कर चार आरोपियों को दबोचा। वहीं हल्द्वानी में दो अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए मंडी बाईपास जंगल क्षेत्र से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से TVS Sport और Hero Splendor बाइक बरामद हुई हैं।

इसी अभियान के तहत चोरगलिया और लालकुआं पुलिस ने वांछित वारंटियों को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties