राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कैंची धाम में बिताया आधा घंटा, बाबा नीब करौरी का लिया आशीर्वाद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने आधे घंटे से अधिक समय मंदिर में बिताते हुए बाबा का ध्यान लगाया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कैंची धाम में बिताया आधा घंटा, बाबा नीब करौरी का लिया आशीर्वाद
JJN News Adverties

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने मंगलवार कैंचीधाम (Kainchi Dham) पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने आधे घंटे से अधिक समय मंदिर में बिताते हुए बाबा का ध्यान लगाया।

कैंची मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह ने राष्ट्रपति को बाबा से जुड़ी जानकारी दी। राष्ट्रपति ने मंदिर में बाबा की पूजा अर्चना के साथ अन्य मंदिरों में भी पूजा की। इस दौरान राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत आदि मौजूद रहे। इससे पहले मंगलवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शक्तिपीठ श्री मां नयना देवी मंदिर पहुंचकर मां नयना देवी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता से राष्ट्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति मुर्मू का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कैंची धाम मंदिर में पूजा-अर्चना और ध्यान लगाने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करने पहुंची।

JJN News Adverties
JJN News Adverties