हल्द्वानी में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नगर निगम स्थित सभागार में कल्याणी महिला समिति और महिला अध्यन केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में एक महिला घोष्ठी का आयोजन किया गया
हल्द्वानी में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नगर निगम स्थित सभागार में कल्याणी महिला समिति और महिला अध्यन केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में एक महिला घोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे महिलाओ के अलग अलग मुद्दों पर बात की गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियो के रूप में अलग अलग क्षेत्रों से जुडी महिलाओ को आमंत्रित किया गया था। अतिथियों ने बताया की कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओ से अलग अलग विषयो पर बात की गयी। साथ ही महिलाओ को ये भी बताया गया की सरकार और स्वयं सेवी संस्थाए समय समय पर महिलाओ की जागरूकता के लिए अभियान चलाते रहती है। जिसमे महिलाओ को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाती है। वही महिलाओ ने भी मुख्य अतिथियों के सामने अपनी अपनी परेशानियों को रखा। कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथियों ने सभी महिलाओ को आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा का सही इस्तेमाल करने और मेडिकल सम्बन्धी समेत कई जानकारिया भी दी।