रामनगर में बाइक चोरी के पीड़ित ने पुलिस पर सुनवाई न करने का लगाया आरोप। 

रामनगर में बाइक चोरी के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। पीड़ित को शिकायत की रिसीविंग तक नहीं मिली, जिसके बाद उसने CM पोर्टल पर न्याय की गुहार लगाई।

 रामनगर में बाइक चोरी के पीड़ित ने पुलिस पर सुनवाई न करने का लगाया आरोप। 
JJN News Adverties

रामनगर कोतवाली की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। दरअसल बाइक चोरी के एक पीड़ित ने आरोप लगाया है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने न तो उसकी तहरीर की रिसीविंग दी और न ही समय पर कार्रवाई की। ऐसे में परेशान होकर युवक ने मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर न्याय की गुहार लगाई है।


साथ ही पीड़ित बिलाल के अनुसार, 14 जुलाई को उसकी बाइक मंगल बाजार के पास आरटीओ कार्यालय के सामने से चोरी हो गई। ऐसे में उसने उसी दिन कोतवाली में शिकायत दी, लेकिन कई दिनों तक चक्कर लगाने के बावजूद उसे शिकायत की रिसीविंग तक नहीं मिली

 

तो आखिरकार युवक ने सीएम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और बाइक बरामद करने की मांग की। वहीं, कोतवाल सुशील कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित की तहरीर लेकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

JJN News Adverties