समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल ने नैनीताल जिले की जर्जर सड़कों, बिजली-पानी की समस्याओं और मानसून के दौरान संभावित आपदा को लेकर प्रभारी मंत्री खजान दास से मुलाकात की।
नैनीताल जिले की जर्जर सड़कें, बिजली-पानी की समस्याएं और मानसून के दौरान संभावित आपदा को लेकर समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल ने प्रभारी मंत्री खजान दास से मुलाकात की। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याओं से अवगत कराते हुए त्वरित समाधान की मांग की।
आपको बता दे राहुल सिंह दरम्वाल ने रामनगर सहित जिले के ग्रामीण इलाकों में खराब सड़क, पेयजल और बिजली व्यवस्था का मुद्दा उठाया। साथ ही मानसून के मद्देनज़र, संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रखने की जरूरत बताई।
इतना ही नहीं प्रभारी मंत्री खजान दास ने आश्वासन दिया कि वो जल्द नैनीताल जिले का दौरा कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और लंबित समस्याओं के समाधान के निर्देश देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।साथ ही राहुल सिंह दरम्वाल लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं और कई ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमदान के जरिए सड़कों की मरम्मत जैसे कार्य भी करते रहे हैं।