रामनगर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया | नेशनल हाईवे 309 पर रामनगर से आगे रिंगोड़ा के पास एक पिकअप वाहन और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई |
रामनगर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया | नेशनल हाईवे 309 पर रामनगर से आगे रिंगोड़ा के पास एक पिकअप वाहन और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई | हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए | घायलों की पहचान बरेली स्थित रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज (Medical College) में Anesthesia विभाग के सेकंड ईयर के छात्र-छात्रा डॉ. प्रस्तुति और डॉ. अभिषेक के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार दोनों डॉक्टर गर्जिया की ओर जा रहे थे, तभी रिंगोड़ा के पास उनकी कार की सामने से आ रहे पिकअप वाहन से टक्कर हो गई | टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए | हादसे के बाद कुछ युवाओं ने तुरंत घायलों की मदद की | उन्होंने बिना देर किए दोनों घायलों को अपने निजी वाहन से रामनगर स्थित रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया | इस बारे में जानकारी देते हुए रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. तौहिद (Dr. Tauheed) ने बताया महिला डॉक्टर प्रस्तुति के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, उनके सिर पर टांके लगाकर प्राथमिक उपचार किया गया | वहीं डॉ. अभिषेक के पैरों और कूल्हे में गंभीर चोटें आई हैं | घायलों की हालत गंभीर होने के चलते बेहतर इलाज के लिए उन्हे रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है |