रामनगर..अवैध खनन पर DFO के नेतृत्व में बड़ा अभियान, 8 डंपर समेत 10 वाहन जब्त !

कोसी नदी में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए एक विशेष गोपनीय छापामार अभियान चलाया।

रामनगर..अवैध खनन पर DFO के नेतृत्व में बड़ा अभियान, 8 डंपर समेत 10 वाहन जब्त !
JJN News Adverties

कोसी नदी (Kosi River) में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए एक विशेष गोपनीय छापामार अभियान चलाया। ये अभियान 9 फरवरी को DFO रामनगर प्रकाश चंद्र आर्य (DFO Ramnagar Prakash Chandra Arya), SDO किरण शाह (SDO Kiran Shah) और उप प्रभागीय वनाधिकारी के नेतृत्व में संचालित किया गया।

                वन विभाग (Forest Department) की टीम ने गोपनीयता बरतते हुए अवैध खनन और खनिज परिवहन में शमिल वाहनों पर अचानक कार्रवाई की। अभियान के दौरान बिना वैध प्रपत्रों के अवैध रूप से खनन और खनिज परिवहन करते हुए कुल 8 डंपर पकड़े गए। इनमें 6 डंपर - 6 टायरा और 2 डंपर - 10 टायरा शामिल हैं। इसके अलावा अवैध खनन में इस्तेमाल किये जाने पर 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 1 मोडिफाइड ट्रैक्टर को भी मौके से जब्त कर लिया गया। बता दें जब्त किए गए सभी वाहनों को रेंज स्टाफ और SOG टीम की निगरानी में संबंधित वन चौकियों में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है। इस पूरे मामले में वन अधिनियम (Forest Act) और अन्य प्रासंगिक कानूनों के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि कोसी नदी क्षेत्र और आरक्षित वन भूमि में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

JJN News Adverties
JJN News Adverties