रामनगर में शुक्रवार देर रात युवती को फोन करने को लेकर दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की जान चली गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।
रामनगर (Ramnagar) में शुक्रवार देर रात युवती को फोन करने को लेकर दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की जान चली गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर चार नामजद समेत 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी (Inspector Arun Kumar Saini) ने बताया कि गूलरघट्टी निवासी पूर्व सभासद उस्मान के बेटे सिकंदर की गर्लफ्रेंड को अविनाश निवासी लूटबढ़ फोन कर परेशान कर रहा था | इसको लेकर दोनों में काफी दिन से विवाद चल रहा था। शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे ट्रक यूनियन के सामने दोनों गुट आमने-सामने आ गए और खूनी संघर्ष शुरू हो गया। इस दौरान अविनाश गुट के मो. सारिम निवासी मल्ला बेड़ाझाल की मौत हो गई। घटना में सिकंदर भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका रामनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक युवक की मौत होने के बाद तीन युवक उसे रामनगर अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। मृतक के सीने पर नुकीले वस्तु से हमला करने के निशान हैं | पुलिस ने पोस्टमार्टम (Post mortem) करके शव परिजनों के हवाले कर दिया ।