प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के कार्यालय में की गई तोड़फोड़ और मारपीट के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में तहसील परिसर में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया
देहरादून (Dehradun) में कुछ दिन पहले प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के कार्यालय में की गई तोड़फोड़ और मारपीट के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत (Former MLA Ranjit Singh Rawat) के नेतृत्व में तहसील परिसर में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए..दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर SDM गोपाल चौहान (SDM Gopal Chauhan) के माध्यम से एक ज्ञापन राज्यपाल को भेजा |

वहीं इस बारे में बात करते हुए पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार में प्रदेश के अंदर गुंडाराज कायम हो गया है | पुलिस (Police) केवल उगाही में लगी हुई है जिसके कारण अपराधियों में पुलिस का खौफ समाप्त हो गया है | उन्होंने कहा प्रदेश में कानून का राज कायम किया जाए और घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए | आज प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध और अन्य अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है जिसमें अधिकांश घटनाओं में भाजपा के कार्यकर्ताओं की भूमिका के तथ्य सामने आए हैं | यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे जिसमें सचिवालय का घेराव किया जाएगा |