रामनगर–देहरादून सीधी रेल सेवा शुरू होने से पहली बार कुमाऊं और गढ़वाल रेल नेटवर्क से सीधे जुड़ गए हैं। सप्ताह में दो दिन चलने वाली इस ट्रेन से पर्यटकों, श्रद्धालुओं और चारधाम यात्रियों को बड़ी सुविधा।
रामनगर से देहरादून के बीच बहुप्रतीक्षित सीधी रेल सेवा का आज शुभारंभ हो गया। आपको बता दे पहली बार कुमाऊं और गढ़वाल रेल नेटवर्क के जरिए सीधे जुड़ गए हैं।
साथ ही रामनगर रेलवे स्टेशन से सांसद अनिल बलूनी, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक दीवान सिंह बिष्ट और विधायक अरविंद पांडे ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।
इसी के साथ नई एक्सप्रेस ट्रेन फिलहाल सप्ताह में दो दिन बुधवार और शुक्रवार चलाई जाएगी। वहीं ट्रेन सुबह 5:50 बजे रामनगर से रवाना होकर 12:40 बजे देहरादून पहुंचेगी। साथ ही वापसी में दोपहर 3:55 बजे देहरादून से चलकर रात 11:30 बजे रामनगर पहुंचेगी।
इतना ही नहीं ये ट्रेन काशीपुर, रोशनपुर, पीपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार समेत कुल छह स्टेशनों पर रुकेगी। तो इस रेल सेवा से जिम कॉर्बेट आने वाले पर्यटकों, गिरिजा देवी मंदिर और सीतावनी आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। बता दे ट्रेन में एसी और सामान्य श्रेणी सहित विभिन्न श्रेणियों के कोच उपलब्ध कराए गए हैं।