रामनगर..फाटो जोन पहुँचीं पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज, जंगल सफारी का उठाया लुत्फ !!

कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के फाटो जोन की प्राकृतिक खूबसूरती, घने जंगल और समृद्ध वाइल्ड लाइफ अब ना सिर्फ आम पर्यटकों को बल्कि नामचीन हस्तियों को भी आकर्षित कर रही है |

रामनगर..फाटो जोन पहुँचीं पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज, जंगल सफारी का उठाया लुत्फ !!
JJN News Adverties

कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व (Corbett Tiger Reserve) के बाद अब तराई पश्चिमी का फाटो जोन भी पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है | यहां की प्राकृतिक खूबसूरती, घने जंगल और समृद्ध वाइल्ड लाइफ अब ना सिर्फ आम पर्यटकों को बल्कि नामचीन हस्तियों को भी आकर्षित कर रही है |

                                                                              इसी क्रम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी मिताली राज (Mithali Raj)  हाल ही में फाटो जोन की सफारी पर पहुँचीं | यहाँ मिताली राज ने अपने दोस्तों के साथ जंगल सफारी का आनंद लिया और यहाँ की जैव विविधता को करीब से देखा | सफारी के दौरान वो काफी उत्साहित नजर आईं और जंगल की नैसर्गिक सुंदरता से बेहद प्रभावित दिखीं  | सफारी के बारे में बात करते हुए मिताली राज ने कहा कि फाटो जोन का अनुभव बेहद खास रहा और उन्होंने वन्यजीव संरक्षण की दिशा में प्रशासन के प्रयासों की भी सराहना की | बता दें फाटो जोन लगातार पर्यटन के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है, जहां अब हाई-प्रोफाइल विजिटर्स की संख्या भी बढ़ रही है | इससे न केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा पहुँच रहा है |

JJN News Adverties
JJN News Adverties