रामनगर..प्रभारी स्वास्थ्य निरीक्षक के साथ अभद्रता, कर्मचारियों में आक्रोश..कामकाज होगा ठप !!

आज सुबह नगर पालिका कार्यालय में मौजूद प्रभारी स्वास्थ्य निरीक्षक के साथ एक व्यक्ति द्वारा की गई गाली-गलौज और अभद्रता के विरोध में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया

रामनगर..प्रभारी स्वास्थ्य निरीक्षक के साथ अभद्रता, कर्मचारियों में आक्रोश..कामकाज होगा ठप !!
JJN News Adverties

आज सुबह नगर पालिका कार्यालय में मौजूद प्रभारी स्वास्थ्य निरीक्षक (Health Inspector In-Charge) के साथ एक व्यक्ति द्वारा की गई गाली-गलौज और अभद्रता के विरोध में नगरपालिका के कर्मचारियों ने नगर पालिका में तालाबंदी करने के साथ ही धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया | कर्मचारियों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की वहीं कर्मचारियों के आंदोलन को नगर पालिका के सभासदों ने भी अपना समर्थन दिया है |

इस बारे में बात करते हुए नगर पालिका के प्रभारी स्वास्थ्य निरीक्षक लल्ला मियां ने बताया कि आज सुबह वो अपने कार्यालय में थे ,उनके साथ कुछ अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे | इसी बीच शाहिद नाम का एक व्यक्ति वहां आया और उनके साथ गाली गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दे डाली |इस घटना के बाद नगर पालिका के कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ गया और कर्मचारियों ने नगर पालिका में तालाबंदी कर दी | घटना के विरोध में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि आज दोपहर 3:00 बजे तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई तो सफाई कर्मचारियों द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप कर दी जाएगी |

JJN News Adverties
JJN News Adverties