23 अक्टूबर को रामनगर के छोई क्षेत्र में बरेली से मीट लेकर आ रहे पिकअप चालक नासिर हुसैन पर हुई हिंसा का मामला लगातार चर्चा में रहा था ।
23 अक्टूबर को रामनगर (Ramnagar) के छोई क्षेत्र में बरेली से मीट लेकर आ रहे पिकअप चालक नासिर (Nasir) हुसैन पर हुई हिंसा का मामला लगातार चर्चा में रहा था । इस घटना में भीड़ ने नासिर की जमकर पिटाई करने के साथ ही उसकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की थी। हमले में नासिर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था |
घटना के बाद नासिर की पत्नी नूरजहां की तहरीर पर पुलिस (Police) ने मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में करीब 15 लोगों को गिरफ्तार किया था..जिनमें 5 नामजद आरोपी भी शामिल थे। जांच के दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए और चार्जशीट दाखिल की। इस मामले में अब तक 6 आरोपियों को जमानत मिल चुकी है जबकि अन्य आरोपियों को भी जल्द जमानत मिलने की संभावना जताई जा रही है। इस प्रकरण के मुख्य आरोपी भाजपा नेता मदन जोशी (Madan Joshi) करीब दो महीने तक जेल में रहने के बाद आज सुबह रिहा हो गए | जेल (Jail) से रिहाई के बाद मदन जोशी रामनगर पहुंचे..जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत के दौरान फूल-मालाओं के साथ आतिशबाजी भी की गई।