रामनगर..वीकेंड में जाम का कहर,  प्रशासन का डायवर्जन प्लान हुआ फेल !

रामनगर में आज से सोमवार तक लगातार 3 दिन की छुट्टी के चलते, वीकेंड की वजह से आज सुबह से कई घंटों तक जाम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

रामनगर..वीकेंड में जाम का कहर,  प्रशासन का डायवर्जन प्लान हुआ फेल !
JJN News Adverties

रामनगर (Ramnagar)  में आज से सोमवार तक लगातार 3 दिन की छुट्टी के चलते, वीकेंड की वजह से आज सुबह से कई घंटों तक जाम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बता दे जाम के कारण जहां एक ओर पर्यटकों और बाहरी राज्यों से आने वाले लोग घंटो तक जाम में फंसे रहे तो वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा । इसके साथ ही वीकेंड को लेकर हर बार स्थानीय प्रशासन द्वारा यातायात का डायवर्सन प्लान (Diversion Plan) बनाया जाता है लेकिन अधिकांश प्रशासन द्वारा बनाये गये ये प्लान पूरी तरह हवा हवाई साबित होते है।  

बता दे प्रशासन की संवेदनहीनता के कारण रामनगर शहर में कई बार जाम की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ता है ,वही इस  मामले में SDM प्रमोद कुमार (SDM Pramod Kumar) ने बताया कि शनिवार से सोमवार तक 3 दिन के वीकेंड के कारण रामनगर में बाहर से आने वाले लोग काफी संख्या में आ रहे हैं जिस कारण जाम की समस्या उत्पन्न हुई है।  उन्होंने कहा कि इस संबंध में CO सुमित पांडे (CO Sumit Pandey) से बातचीत के बाद पुलिस कर्मियों को भी निर्देशित किया गया है,  इसके साथ ही पर्यटकों और स्थानीय लोगों से भी प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties