उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजों में रामनगर के एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोपाल ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर हाईस्कूल में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है
रामनगर से प्रेरणादायक खबर सामने आ रही है, जहां एक होनहार छात्र ने पूरे उत्तराखंड में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा दिया है। आपको बतादे की उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजों में रामनगर के एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोपाल ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर हाईस्कूल में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है, अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक लाकर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वही खास बात यह है कि अक्षत ने बिना किसी ट्यूशन के ये मुकाम हासिल किया। उन्होंने रोजाना 4 से 5 घंटे की नियमित पढ़ाई और मोबाइल से दूरी बनाकर अपनी तैयारी को मजबूत किया। साथ ही अक्षत का सपना इंजीनियर बनने का है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनके पिता, जो एक प्राइवेट शिक्षक हैं, बेटे की इस उपलब्धि से बेहद खुश नजर आए। फिलहाल, घर में जश्न का माहौल है और अक्षत की यह सफलता हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है।