सफाई कर्मचारी ने फूंका शहरी विकास मंत्री का पुतला 

शहर की सफ़ाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इसके बावजूद भी सरकार द्वारा उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा हैं।

सफाई कर्मचारी ने फूंका शहरी विकास मंत्री का पुतला 
JJN News Adverties

सफाई कर्मचारी ने फूंका शहरी विकास मंत्री का पुतला 

नैनीताल - सोमवार को देवभूमि उत्तराखंड के सफाई कर्मचारियों ने नैनीताल के मल्लीताल रिक्शा स्टैंड पर शहरी विकास मंत्री का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की उन्होंने कहा कि अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर कई बार उन लोगों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार को ज्ञापन भी दिया है लेकिन हमेशा से उनकी बातो को टाला जाता है, 7 दिन से समस्त सफाई कर्मचारी कार्य बहिष्कार में है लेकिन सरकार अभी भी खामोशी है वहीं संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद ने बताया कि देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी बीते एक सप्ताह से कार्य बहिष्कार पर है। जिससे शहर की सफ़ाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इसके बावजूद भी सरकार द्वारा उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगो पर शासनादेश नही मिलता। तब तक समस्त कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

JJN News Adverties
JJN News Adverties