उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी, संकल्प पुस्तिका की जारी

समाजवादी पार्टी ने आज हल्द्वानी कैंप कार्यालय में संकल्प पुस्तिका जारी की है। साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन भी सादगी के साथ मनाया।

उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी, संकल्प पुस्तिका की जारी
JJN News Adverties

हल्द्वानी. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके चलते समाजवादी पार्टी ने आज हल्द्वानी कैंप कार्यालय में संकल्प पुस्तिका जारी की है। साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन भी सादगी के साथ मनाया। 
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण सचान ने एक संकल्प पत्र जारी किया। जिसमें अखिलेश यादव के नेतृत्व में समृद्धि शाली और समतामूलक समाज की स्थापना का उत्तराखंड के विकास का संकल्प लिया। साथ ही पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष एस.के राय ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने उत्तराखंड की जनता को छलने का काम किया है, लेकिन अब जनता जाग चुकी है और आने वाले चुनाव सबक सिखाएगी।
हल्द्वानी स्थित पार्टी कार्यालय में संकल्प पुस्तिका जारी करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव शोएब अहमद ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशान साधा है. उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. और साथ ही तीसरे विकल्प के रूप में सरकार बनाने में मुख्य भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रमुख महासचिव शुएब अहमद, प्रदेश कोषाध्यक्ष एस.के.राय प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश परिहार, प्रदेश महासचिव संजय सिंह, प्रदेश सचिव अब्दुल कवी, जिलाध्यक्ष जियाउद्दीन कुरैशी, जिला महासचिव मोहन चंद्र कांडपाल, नगर अध्यक्ष अख्तर अली सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

JJN News Adverties
JJN News Adverties