उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होने से पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा जब महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और नैनीताल की पूर्व विधायक सरिता आर्य ने कांग्रेस को अलविदा कहते
उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होने से पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा जब महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और नैनीताल की पूर्व विधायक सरिता आर्य ने कांग्रेस को अलविदा कहते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
नैनीताल विधानसभा सीट से टिकट न मिलने से नाराज़ सरिता आर्य ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया, और भाजपा में शामिल हो गई। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सरिता आर्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई। जब से यशपाल आर्य और संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल हुए थे तब से ही सरिता आर्य ने कांग्रेस से बगावत के सुर छेड़ दिए थे क्योंकि संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने से उनको नैनीताल से विधायक का टिकट मिलना लगभग असंभव हो गया था।
सरिता आर्य के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस का ने उन्हें पार्टी से विरोध के आरोप में 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित भी कर दिया था।