लालकुआं में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूटी हादसा, युवक की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल !

बेरीपड़ाव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

लालकुआं में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूटी हादसा, युवक की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल !
JJN News Adverties

लालकुआं। बेरीपड़ाव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के सामने डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, हिम्मतपुर चौमवाल के 32 वर्षीय कार्तिक कांडपाल पुत्र कृष्ण नंद कांडपाल शनिवार सुबह करीब 10 बजे स्कूटी से हल्दूचौड़ की ओर जा रहे थे। रास्ते में उनकी 25 वर्षीय साथी नेहा कांडपाल पुत्री पुष्कर कांडपाल ने लिफ्ट ली। नेहा अशोक लीलैंड कंपनी में कार्यरत हैं।

बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों गांव की सड़क से राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतरे और आगे चल रहे डंपर (संख्या यूके 01-सीए 3035) को ओवरटेक करने का प्रयास किया, स्कूटी अनियंत्रित हो गई और डंपर के नीचे जा घुसी। हादसे में कार्तिक का सिर डंपर के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, नेहा को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे गंभीर हालत में डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव और घायल को अस्पताल भेजा, और आगे की जांच शुरू कर दी है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties