नैनीताल में हुई सीजन की दूसरी बर्फ़बारी, पर्यटकों ने उठाया जमकर लुत्फ

बीते दो दिनों से रह रह कर हो रही बारिश के बाद आखिरकार रविवार सुबह नैनीताल और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो गया। ऊंचाई वाले क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं

नैनीताल में हुई सीजन की दूसरी बर्फ़बारी, पर्यटकों ने उठाया जमकर लुत्फ
JJN News Adverties

नैनीताल. बीते दो दिनों से रह रह कर हो रही बारिश के बाद आखिरकार रविवार सुबह नैनीताल और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो गया। ऊंचाई वाले क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। इस सीजन की शहर में यह दूसरी बर्फबारी है। अब भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। जिससे अच्छी बर्फबारी होने संभावना जताई जा रही है। बर्फबारी देख शहर पहुंचे पर्यटक भी काफी उत्साहित हैं। साथ ही पर्यटन व्यवसाई अच्छा काम होने की उम्मीद जता रहे हैं.


बता दें कि शहर में बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ था। शनिवार सुबह से ही शहर में बारिश का क्रम जारी था। देर शाम तक बारिश होने के बाद रात को कुछ घंटों के लिए मौसम खुल गया। देर रात एक बार फिर शहर में बारिश शुरू हो गई। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे से शहर में हिमपात शुरू हो गया।

शहर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक रुक कर बर्फबारी होती रही। जिससे शहर की चोटियों बर्फ की सफेद चादर से ढक गयी है। हालांकि अभी भी शहर में बादल छाए हुए हैं। जिससे अच्छी बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है। बर्फबारी होने के बाद शहर पहुंचे पर्यटकों की हिमालय दर्शन और किलबरी रोड की ओर आवाजाही बढ़ गई है। बर्फबारी का लुत्फ उठाने भारी संख्या में पर्यटक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं.

JJN News Adverties
JJN News Adverties