नैनीताल के पूर्व डीएम सविन बंसल और वंदना की केंद्र में नई पारी, उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल के संकेत।

उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी को लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्व डीएम के भी जल्द केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जिम्मेदारी संभालने की संभावना जताई जा रही है।

नैनीताल के पूर्व डीएम सविन बंसल और वंदना की केंद्र में नई पारी, उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल के संकेत।
JJN News Adverties

उत्तराखंड कैडर के दो वरिष्ठ IAS अधिकारी और नैनीताल के पूर्व जिलाधिकारी सविन बंसल और वंदना जल्द केंद्र में नई जिम्मेदारियां संभाल सकते हैं।


आपको बता दे 2009 बैच के IAS सविन बंसल को तीन साल की प्रतिनियुक्ति पर लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, पूर्व डीएम वंदना के भी जल्द केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि उनकी नियुक्ति का आधिकारिक आदेश अभी जारी नहीं हुआ है।

 

जानकारी के मुताबिक दोनों अधिकारियों के केंद्र जाने के साथ उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। इसमें माना जा रहा है कि कई विभागों में सचिव स्तर पर जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया जा सकता है।


हलाकि प्रशासनिक हलकों में इसे उत्तराखंड के अनुभवी अधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के रूप में देखा जा रहा है।

JJN News Adverties