नैनीताल पुलिस महकमे में सनसनी, रोते-बिलखते मिले कोतवाल

नैनीताल की मल्लीताल कोतवाली में कोतवाल द्वारा खुद को कमरे में बंद करने से हड़कंप मच गया। स्थानांतरण को लेकर मानसिक तनाव की चर्चा है, पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

नैनीताल पुलिस महकमे में सनसनी, रोते-बिलखते मिले कोतवाल
JJN News Adverties

नैनीताल की मल्लीताल कोतवाली से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने पूरे पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कोतवाल ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी

अनहोनी की आशंका के चलते पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। बताया जा रहा है कि अंदर कोतवाल भावुक अवस्था में रोते-बिलखते मिले, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में भी चिंता का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम के पीछे हाल ही में हुआ स्थानांतरण कारण माना जा रहा है। वहीं चर्चा यह भी है कि कोतवाली में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी के तबादले को लेकर कोतवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की थी। इसी मुद्दे पर एसएसपी के साथ बहस होने की भी चर्चाएं सामने आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि कोतवाल का स्थानांतरण अल्मोड़ा कर दिया गया था, जिसके बाद से वे मानसिक तनाव में थे।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ अंजना नेगी और एलआईयू की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटों तक स्थिति पर नजर रखने के बाद पुलिस ने परिजनों को बुलाया और कोतवाल को उनके साथ भेज दिया। फिलहाल उन्हें पुलिस लाइन रवाना कर दिया गया है।

हालांकि, वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले पर फिलहाल खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties