रामनगर में शॉर्ट सर्किट बना जानलेवा मां बेटे 70 प्रतिशत झुलसे

रामनगर के छोई क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां देर रात घर में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण मां और बेटा गंभीर रूप से झुलस गए......

रामनगर में शॉर्ट सर्किट बना जानलेवा मां बेटे 70 प्रतिशत झुलसे
JJN News Adverties

रामनगर के छोई क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां देर रात घर में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण मां और बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। 

जानकारी के अनुसार मोतीपुर छोई गांव निवासी 19 साल के अभिषेक अपने घर में बिजली के बोर्ड में प्लग लगा रहा था, तभी अचानक तेज चिंगारी के साथ शॉर्ट सर्किट हो गया और वो करंट की चपेट में आ गया। वही बेटे की चीख सुनकर बाहर मौजूद उसकी 40 साल की मां सुशीला उसे बचाने के लिए दौड़ी और करंट से छुड़ाने की कोशिश में खुद भी बिजली की चपेट में आ गई। 

वही देखते ही देखते दोनों बुरी तरह झुलस गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को तुरंत रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय रामनगर ले जाया गया। जहां अस्पताल में डॉक्टर तौहीद ने बताया कि दोनों मरीज 60 से 70 प्रतिशत तक बर्न इंजरी के शिकार हैं, जिनमें बेटे की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है, जबकि महिला की स्थिति भी चिंताजनक है। 

फ़िलहाल , प्राथमिक उपचार और ड्रेसिंग के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जिसके तहत उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और लोग स्तब्ध हैं।

JJN News Adverties