उत्तराखंड के इन 3 जिलों में बर्फबारी का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल !

उत्तराखंड में मौसम बदला हुआ है। मैदानी और पहाड़ी इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मैदानों में हल्की गर्माहट है, जबकि पहाड़ों में ठंड के बावजूद तापमान औसत से ज्यादा बना हुआ है।

उत्तराखंड के इन 3 जिलों में बर्फबारी का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल !
JJN News Adverties

UTTARAKHAND WEATHER UPDATE-: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। राज्य के मैदानी और पहाड़ी दोनों इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है। मैदानी क्षेत्रों में हल्की गर्माहट बनी हुई है, जबकि पहाड़ों में ठंड के बावजूद तापमान औसत से अधिक दर्ज किया जा रहा है।

तापमान का हाल

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रुड़की में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस मुक्तेश्वर में रिकॉर्ड हुआ।

इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज 24 फरवरी को राज्य के तीन जिलों—उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़—के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। हालांकि राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

इन इलाकों में हुई बर्फबारी

इससे पहले केदारनाथ धाम, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं चमोली के गोपेश्वर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

इसके अलावा पिथौरागढ़ के मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी देखने को मिली, जबकि धारचूला की दारमा और व्यास घाटियों में बादल छाए रहे।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 26 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि 27 और 28 फरवरी को एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है और पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

फिलहाल प्रदेश के मैदानी इलाकों में हल्की गर्माहट और पहाड़ों में बदलते मौसम का दौर जारी है। मौसम विभाग ने लोगों से पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties