नैनीताल में पत्थरबाजों का आतंक! शाम होते ही बरस रहे पत्थर, CCTV से खुलेगा राज!!

नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में लगातार हो रही पत्थरबाजी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत है।

नैनीताल में पत्थरबाजों का आतंक! शाम होते ही बरस रहे पत्थर, CCTV से खुलेगा राज!!
JJN News Adverties

नैनीताल, जहां शाम ढलते ही पर्यटकों की चहल-पहल और रोशनी से शहर गुलजार हो जाता है, वहीं अब एक इलाके में पत्थरबाजी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। तल्लीताल के जिला पंचायत मार्ग पर पिछले कई दिनों से लगातार हो रही पत्थरबाजी के चलते स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। वही मामला जब कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत तक पहुंचा, तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

शिकायत के मुताबिक, पिछले आठ से दस दिनों से रोज शाम करीब सात बजे कुछ अराजक तत्व आसपास के भवनों पर पत्थर बरसा रहे हैं। इतना ही नहीं, इस दौरान एक स्थानीय व्यक्ति के घायल होने के साथ ही कानून-व्यवस्था संभालने पहुंचे दो पुलिसकर्मी भी पत्थरों की चपेट में आ चुके हैं।

वहीं, अब आयुक्त के निर्देश के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इसके साथ ही क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और तकनीकी माध्यमों से आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

JJN News Adverties