प्रदेश के मैदानी इलाकों में पारा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने 11 मार्च के लिए प्रदेश के पांच जिलों में बारिश और बर्फ़बारी का अलर्ट जारी किया है। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
उत्तराखंड: प्रदेश के मैदानी इलाकों में पारा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने 11 मार्च के लिए प्रदेश के पांच जिलों में बारिश और बर्फ़बारी का अलर्ट जारी किया है। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार 12 मार्च को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश की संभावना है। 3800 मीटर और उससे ऊंचे स्थानों पर बर्फ़बारी हो सकती है। शेष 8 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार:
13 मार्च: पांच जिलों में मौसम खराब रहेगा।
14 मार्च: अधिक जिलों में मौसम प्रभावित होगा।
15 मार्च: रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। 3500 मीटर या उससे ऊंचे क्षेत्रों में बर्फ़बारी होगी।