सरकारी गाड़ियों पर सख्ती! शनिवार को बस से जाएंगे अफसर DM का बड़ा फैसला !!

नैनीताल डीएम ने ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब शनिवार को अधिकारी केवल सार्वजनिक परिवहन से सफर करेंगे और निजी आवास से सरकारी गाड़ियों के उपयोग पर रोक रहेगी।

सरकारी गाड़ियों पर सख्ती! शनिवार को बस से जाएंगे अफसर DM का बड़ा फैसला !!
JJN News Adverties

ललित मोहन रयाल ने ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण को लेकर बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी के नए आदेश के बाद अब सरकारी अधिकारियों को वाहन इस्तेमाल के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।
डीएम ने साफ कहा है कि हर शनिवार सभी अधिकारी और कर्मचारी ऑफिस आने-जाने के लिए केवल सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करेंगे। यानी अब शनिवार को सरकारी गाड़ियों का उपयोग नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही निजी घर से ऑफिस आने के लिए सरकारी वाहन इस्तेमाल करने पर भी रोक लगा दी गई है।

इतना ही नहीं, अब हर अधिकारी को सिर्फ एक सरकारी वाहन ही मिलेगा और उसका इस्तेमाल भी केवल जरूरी सरकारी काम के लिए किया जाएगा। वहीं जिन अधिकारियों के पास ई-वाहन हैं, उन्हें उसी से आने-जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आसपास रहने वाले कर्मचारियों को कारपूलिंग अपनाने के लिए भी कहा गया है।
इसके अलावा सरकारी दफ्तरों में बिजली बचाने पर भी जोर दिया गया है। एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रखने और बेवजह लाइट जलाने से बचने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम का कहना है कि यह फैसला ईंधन बचाने, पर्यावरण को सुरक्षित रखने और सरकारी संसाधनों के सही उपयोग के लिए लिया गया है। आदेश का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई भी हो सकती है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties