नैनीताल में 20 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत। कमरे में फंदे पर लटकी मिली, पुलिस जांच में जुटी। परिवार सदमे में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
नैनीताल से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है, जहां एक 20 वर्षीय छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी जान गंवा दी। आपको बतादे कि घटना सरोवर नगरी के हनुमान मंदिर स्टाफ हाउस के पास की है, जहां डीएसबी कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रही छात्रा देर रात अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वही शुरुआती जानकारी के मुताबिक, छात्रा अपने परिवार के साथ रहती थी और उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वही इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। साथ ही स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भी मौके पर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया। वहीं, परिजन इस घटना से स्तब्ध हैं और उनका कहना है कि छात्रा स्वभाव से शांत और सरल थी, ऐसे में यह कदम क्यों उठाया— ये सवाल सभी को परेशान कर रहा है। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।