नैनीताल में बादलों के बीच गूंजी तकबीर,नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद..

नैनीताल में बकरीद शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई। ठंडी हवाओं के बीच सामूहिक नमाज अदा हुई, लोगों ने अमन-चैन की दुआ मांगी और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी।

नैनीताल में बादलों के बीच गूंजी तकबीर,नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद..
JJN News Adverties

मैदानी इलाकों में जहां भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं नैनीताल में ठंडी हवाओं और बादलों के बीच बकरीद का त्योहार बड़े ही शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया।

बता दे, नैनीताल के ऐतिहासिक खेल मैदान में सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने के लिए जुटने लगे। जहां सुबह 9 बजे सामूहिक नमाज शुरू हुई जो करीब 10 बजे तक चली। साथ ही जामा मस्जिद के शहर इमाम ने नमाज अदा कराई। वही नमाज के दौरान लोगों ने मुल्क, प्रदेश और समाज में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और मिष्ठान वितरण किया। इसके बाद स्लॉटर हाउस में कुर्बानी की प्रक्रिया भी पूरी की गई। बता दे, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी के साथ खेल मैदान के चारों ओर पुलिस बल तैनात रहा ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

JJN News Adverties
JJN News Adverties