कुमाऊं में टैक्सी संचालक आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार, फिटनेस सेवा बंद होने पर 4 फरवरी से चक्काजाम की चेतावनी।
HALDWANI NEWS-: कुमाऊं के सभी दस आरटीओ कार्यालयों (RTO offices) में वाहनों की फिटनेस सेवा (fitness service) बंद होने के विरोध में टैक्सी संचालकों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं मंडल (Mahasangh Taxi Union Kumaon Mandal) ने चेतावनी दी है कि यदि पूर्व व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो चार फरवरी से अनिश्चितकालीन चक्काजाम किया जाएगा, जिससे करीब 50 हजार टैक्सियों के पहिये थम सकते हैं।
यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज भट्ट (Manoj Bhatt, senior vice president of the union) के अनुसार ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (Automated Testing Station) की अनिवार्यता ने आर्थिक दबाव बढ़ा दिया है और निजी केंद्रों पर निर्भरता से शोषण की स्थिति बन रही है। संगठन ने कुमाऊं के सभी डीएम और परिवहन अधिकारियों को ज्ञापन भेज फिटनेस जांच का अधिकार दोबारा सरकारी परिवहन कार्यालयों को देने की मांग की है। भट्ट ने बताया कि चक्का जाम को लेकर ट्रक, बस एवं अन्य व्यावसायिक वाहन संघों से भी समर्थन जुटाया जा रहा है। आरटीओ प्रशासन हल्द्वानी डॉ. गुरदेव सिंह (RTO Administration Haldwani Dr. Gurdev Singh) ने बताया कि समाधान को मुख्यालय दून पत्र भेजा है।