उत्तराखंड के पर्यटन शहर नैनीताल में 'थार स्वेग' दिखाना पर्यटकों को भारी पड़ गया बिना नंबर प्लेट और शीशों पर काली फिल्म लगाकर घूम रहे युवकों पर नैनीताल पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए थार सीज कर दिया..
उत्तराखंड के पर्यटन शहर नैनीताल में 'थार स्वेग' दिखाना पर्यटकों को भारी पड़ गया। दरअसल, बिना नंबर प्लेट और शीशों पर काली फिल्म लगाकर घूम रहे युवकों पर नैनीताल पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी थार को सीज कर दिया।
बता दे, नैनीताल के तल्लीताल डांठ क्षेत्र में पुलिस नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक थार वाहन पर पड़ी, जिस पर आगे नंबर प्लेट नहीं लगी थी।
वही पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की तो उसके शीशों पर काली फिल्म भी लगी मिली, जो मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन है। इतना ही नहीं, जब पुलिस ने नियमों का हवाला दिया तो वाहन सवार पुलिस को ही कानून समझाने लगे। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया। वही कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि काशीपुर निवासी मोहम्मद फहीम के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
बता दे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर जिलेभर में बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वही पुलिस ने साफ कहा है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।