भाजपा से सरिता को मिला टिकट तो दावेदार हुए नाराज, जानिए पूरा मामला

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई पूर्व विधायक सरिता आर्य को पार्टी ने नैनीताल आरक्षित सीट से प्रत्याशी बनाया है जबकि पार्टी को भाजपा के ही किसी पुराने कार्यकर्ता को टिकट देना चाहिए था

भाजपा से सरिता को मिला टिकट तो दावेदार हुए नाराज, जानिए पूरा मामला
JJN News Adverties

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई पूर्व विधायक सरिता आर्य को पार्टी ने नैनीताल आरक्षित सीट से प्रत्याशी बनाया है। सरिता के शामिल होने से इस बार भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अम्बादत्त आर्य, जिलाध्यक्ष प्रकाश आर्य, मुख्यमंत्री के पीआरओ व पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश आर्य, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहन पाल समेत अन्य ने दावेदारी की थी। इधर, निवर्तमान विधायक संजीव के कांग्रेस में शामिल होने के बाद कांग्रेस नेता हेम आर्य भी भाजपा में घर वापसी कर टिकट की उम्मीद पाले थे। आखिरी वक्त में भाजपा में शामिल हुई सरिता के हाथ बाजी लग गई।

शुक्रवार को नगर के मल्लीताल में मुख्यमंत्री के पीआरओ  दिनेश आर्य, प्रकाश आर्य व कमला आर्य द्वारा प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। पत्रकारों को संबोधित करते हुए दिनेश आर्य ने बताया की कुछ महा पूर्व नैनीताल के विधायक संजीव आर्य का कांग्रेस में जाने के बाद नैनीताल सीट से सभी लोगों ने गांव गांव जाकर चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी थी और ग्रामीणों को दलबदल वाले लोगों के बारे में बताया लेकिन पार्टी ने ऐन वक्त पर फिर से दलबदलू को टिकट देकर सभी कार्यकर्ताओं सहित दावेदारों को गहरा आघात पहुंचाया है। जबकि पार्टी को भाजपा के ही किसी पुराने कार्यकर्ता को टिकट देना चाहिए था।
आर्य ने कहा हम सभी दावेदार पार्टी के इस निर्णय का विरोध करते हैं और भविष्य में निर्दलीय चुनाव भी लड़ सकते हैं।
 

JJN News Adverties
JJN News Adverties