रामनगर के मालधन चौड़ क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खेत में घास काट रही एक महिला पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया...
रामनगर के मालधन चौड़ क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खेत में घास काट रही एक महिला पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। आपको बतादे की इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, मिली जानकारी के मुताबिक तराई पश्चिमी वन प्रभाग की आमपोखरा रेंज अंतर्गत ग्राम देवीपुरा, मालधन चौड़ नंबर-4 निवासी 35 साल की पिंकी देवी मंगलवार दोपहर अपने घर के पास खेत में घास काट रही थीं। तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला बोल दिया। वही गुलदार के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद परिजन और अन्य महिलाएं मौके की ओर दौड़ीं। जिसके बाद लोगों के शोर मचाने पर गुलदार घायल महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। वही परिजनों ने महिला को तत्काल उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। जिसके बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ऐसे में आमपोखरा रेंज के रेंजर पूरन सिंह खनायत ने बताया कि घटना के बाद वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। साथ ही गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की अनुमति उच्च अधिकारियों से मांगी जा रही है।