पति को छोडा तो दोस्त शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण

एक महिला ने एक युवक पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

पति को छोडा तो दोस्त शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण
JJN News Adverties

हल्द्वानी से खबर सामने आ रही है जहा मुखानी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एक युवक पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को तहरीर में कहा है कि उसका विवाह 2017 में हुआ था। जहां पति की नशे की लत की वजह से उसका मार्च 2021 मे  तलाक हो गया।
इस दौरान महिला के पुराने फौजी  मित्र जितेंद्र नेगी जो की छड़ायल  का रहने वाला है, उसके के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ गई और दोनों में शारीरिक संबंध स्थापित हो गए.
इसके बाद वह शादी का झांसा देकर दो साल तक उसका लगातार  शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान उसकी एक पुत्री भी हो गई। आरोप है कि अब जितेंद्र ने दूसरी जगह शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि महिला जितेंद्र को अपनी शादी के पहले से ही जानती थी. और जितेंद्र सेना मै तेनात है महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties