काठगोदाम, हल्द्वानी और आसपास के स्टेशनों से दिल्ली, जयपुर और जैसलमेर रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, भारतीय रेलवे ने 28 मार्च को चलने वाली रानीखेत एक्सप्रेस के रूट में बदलाव किया है।
HALDWANI NEWS-: काठगोदाम, हल्द्वानी और आसपास के स्टेशनों से दिल्ली, जयपुर और जैसलमेर रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। भारतीय रेलवे ने 28 मार्च को चलने वाली रानीखेत एक्सप्रेस के रूट में बदलाव किया है।
रेलवे के इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजीव शर्मा के अनुसार, 28 मार्च को काठगोदाम से चलने वाली रानीखेत एक्सप्रेस (काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस) अपने निर्धारित मार्ग के बजाय बदले हुए रूट से संचालित होगी।
यह ट्रेन शकूर बस्ती, तिलक ब्रिज, नई दिल्ली और दिल्ली सराय रोहिल्ला होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएगी। इस बदलाव के चलते रानीखेत एक्सप्रेस 28 मार्च को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नहीं पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।