चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत, इस दिन ऊंची चोटियों पर हिमपात के आसार

राज्य में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क बना हुआ है। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नौ एवं 10 अप्रैल को हिमपात होने की संभावना है

चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत, इस दिन ऊंची चोटियों पर हिमपात के आसार
JJN News Adverties

Uttarakhand Weather:- राज्य में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क(Dry) बना हुआ है। चटख धूप(bright sunshine) खिलने से अधिकतम तापमान(maximum temperature) में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।मौसम विज्ञान केंद्र(Meteorological Center) के अनुसार नौ एवं 10 अप्रैल को चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात(Snow) होने की संभावना है। इस दौरान पहाड़ों में कहीं-कहीं निचले क्षेत्रों में बहुत हल्की वर्षा(light rain) हो सकती है। जबकि मैदानी क्षेत्रों(plains) में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।शनिवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक धूप खिली रही। पहाड़ों में अभी मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन मैदानी क्षेत्र देहरादून(Dehradun), हरिद्वार(Haridwar)रुड़की(Rudki) में दिन के समय गर्मी हो रही है। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 33.2 व न्यूनतम तापमान(minimum temperature) 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर(Mukteshwar) का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 22.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस टिहरी(Tihri) का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि नौ एवं 10 अप्रैल को चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties