हल्द्वानी के STH कैथ लैब में अब मिलेंगी ये नई सुविधाएँ – जानने के लिए पढ़िये ये खबर !

हृदयरोगियों और उनके परिजनों के लिए राहतभरी खबर है। सुशीला तिवारी अस्पताल में एंजियोग्राफी से लेकर बैलूनिंग तक की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो जाएंगी।

हल्द्वानी के STH कैथ लैब में अब मिलेंगी ये नई सुविधाएँ – जानने के लिए पढ़िये ये खबर !
JJN News Adverties

हल्द्वानी। हृदयरोगियों और उनके परिजनों के लिए राहतभरी खबर है। सुशीला तिवारी अस्पताल में एंजियोग्राफी से लेकर बैलूनिंग तक की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो जाएंगी। अभी तक इस स्तर का उपचार यहां उपलब्ध नहीं था। अस्पताल में नौ करोड़ की लागत से कैथलैब की स्थापना होने जा रही है। सीएमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि नौ करोड़ की लागत से मशीनों की खरीद कर ली गई है। इनके इंस्टॉलेशन का काम शुरू हो गया है। इसे पूरा होने में चार से छह सप्ताह तक का समय लगेगा। इसके बाद एसटीएच में ही हृदयरोगियों की एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर और बैलूनिंग तक की सेवाएं शुरू हो जाएंगी। सभी जांचें सरकारी दरों पर की जाएंगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties