नैनीताल में बाघ का हमला, एक युवक की दर्दनाक मौत

नैनीताल के भड्यूनी गांव में जंगली जानवर के हमले में युवक की मौत से दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने विरोध करते हुए शव उठाने से इनकार किया। वन विभाग सर्च ऑपरेशन में जुटा है।

नैनीताल में बाघ का हमला, एक युवक की दर्दनाक मौत
JJN News Adverties

नैनीताल से इस वक्त की बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है, जहां मानव-वन्यजीव संघर्ष एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। आपको बतादे की रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज के भड्यूनी गांव में एक 30 वर्षीय युवक को जंगली जानवर ने अपना शिकार बना लिया। वही बीते तीन दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। साथ ही इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला, वही उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोक दिया और वन विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। बतादे की ग्रामीणों की मांग है कि जब तक इस वन्यजीव को मारने की अनुमति नहीं दी जाती, तब तक वे शव नहीं उठने देंगे। जिसके बाद मौके पर पहुंचे विधायक वंशीधर भगत ने कहा कि उच्च अधिकारियों से बातचीत कर वन्यजीव को मारने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है और गांव में सुरक्षा के इंतजाम भी बढ़ाए जाएंगे। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है और वन विभाग की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties